Tuesday, 27 January 2009
अभी जवान है इंडिया
सुबह से एक भाई साहब रेडियो पर चिल्ला रहे थे कि आज मुझे मोबाइल पर किसी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओ का संदेश नही भेजा है। और बात यदि वैलेंटाइन डे की होती तो अब तक पचासों संदेश आ जाते। अरे भइया इस देश की बात ही ऐसी है। अभी एक भाई साहब ने भारत को अंग्रेजों की नजर में सपेरों का देश की तरह साबित करते हुए स्लुमदोग करोड़पति नाम से फ़िल्म बना डाली। इनकी माने तो हमारा देश अभी भी झोपड़पट्टी का कुत्ता है। जिसके पास दूसरो के सामने हाथ फेलाने के सिवा कोई काम नहीं। लेकिन ये भी गौरतलब है कि हमारे देश के वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजिनियर, आईटी एक्सपर्ट ही अमरीका को चला रहे हैं। आर्थिक मंदी के इस दौर में इकोनोमी के लिहाज से हमारे देश की कन्डीशन विश्व में सबसे बेहतर मानी जा रही है। और सबसे बड़ी बात, हमारे देश में युवाशक्ति विश्व में सबसे ज्यादा है। इसलिए कहें, अभी जवान है इंडिया।
Sunday, 4 May 2008
... और चाटुकारिता की इंतिहा
अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने भारतीयों के दोनों समय भोजन करने पर चिंता जहिर की है। उनका कहना है कि अब ३५ करोड हिन्दुस्तानी भरपेट खाते हैं। बुश के इस कथन पर हर भारतीय का रोष जताना लाजिमी है। लेकिन लाख टके का सवाल ये है कि अमरीका के हर कथन को मुशर्रफ के येस बॉस की तर्ज पर स्वीकार करने वालों के सामने कोंनसी मज़बूरी है ? महान कमलनाथ और शरद पवार दि ग्रेट के वक्तव्य से जहिर होता है कि कैबिनेट सेलेक्शन के दरमियानउन्होंने भारतीय संविधान के लिए नहीं, वरन अमरीका कि जी-हुजूरी की शपथ ग्रहण की थी। कहते हैं हम वाकई में कुछ ज्यादा खा रहे हैं। पर उस बदइन्तिज़मी के लिए एक शब्द तक नहीं, जिस रिपोर्ट में सामने आया है कि कुल पैदा अनाज का १० परसेंट तो चूहे और दूसरे कीडों के पेट में जाता है।
ऐसे महान कूटनीतिज्ञों के लिए मेरी और से श्रद्धांजलि का एक शब्द - जय हिंद।
apne पहले प्रयास में काशीराम चौधरी
ऐसे महान कूटनीतिज्ञों के लिए मेरी और से श्रद्धांजलि का एक शब्द - जय हिंद।
apne पहले प्रयास में काशीराम चौधरी
Subscribe to:
Posts (Atom)